Saturday 27 March 2021

2021 में होलिका-दहन एवं होली का निर्णय

होलिका-दहन एवं होली का निर्णय

28 मार्च 2021, दिन रविवार को होलिका-दहन एवं 29 मार्च 2021, दिन सोमवार को होली (रंगोत्सव) मनाया जायेगा।

होलिकादहन का निर्णय - होलिकादहन के लिये तीन तत्वों का संयोग आवश्यक  है -
1. फाल्गुन शुक्लपक्ष पूर्णिमा तिथि हो।
2. प्रदोषकाल (विशेष परिस्थिति में सम्पूर्ण रात्रिकाल भी ग्राह्य होता है) का समय हो एवं
3 भद्रा न हो।
https://www.facebook.com/Acharayag
28 मार्च 2021 रविवार को पूर्णिमा तिथि 24:18 तक रहेगी।
लुधियाना में प्रदोषकाल 18:40 से 21:00 तक रहेगा।
भद्रा 28 मार्च 2021 को दिन में 13:53 तक ही है।
इन तीनों तत्वों का समावेश 28 मार्च 2021 की रात्रि में 06:40 PM से 09:00 PM तक होने से होलिकादहन के लिये सर्वोत्तम समय है।

होलिका पूजा विधि

 पूर्व या उत्तर दिशा में मुख होकर गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमायें बनायें इसके साथ ही रोली, अक्षत, फूल, कच्चा सूत, हल्दी, मूंग, मीठे बताशे, गुलाल, रंग, सात प्रकार के अनाज, गेंहू की बालियां, होली पर बनने वाले पकवान, कच्चा सूत, एक लोटा जल, मिष्ठान आदि के साथ होलिका का पूजन किया जाता है। इसके साथ ही भगवान नरसिंह की पूजा भी करनी चाहिये।  पूजा के बाद परिक्रमा करें।

दृक्पक्षीय पंचांगानुसार आचार्य सोहन वेदपाठी के द्वारा गणना किया गया है।  Whatsapp केे लिये क्लिक करेें।

2 comments: