शुक्ल यजुर्वेदीय श्रावणी उपाकर्म निर्णय (वर्ष 2026)
धर्मशास्त्र, पंचांग एवं 'गोपथ ज्योतिष पद्धति' पर आधारित विश्लेषण
प्रस्तुति: आचार्य सोहन वेदपाठी (संपर्क: 9463405098)
=========================================================
श्रावण मास की पूर्णिमा को किया जाने वाला 'श्रावणी उपाकर्म' (वेदारम्भ, देव-ऋषि-पितृ तर्पण, हेमाद्रि संकल्प एवं नूतन यज्ञोपवीत धारण) वैदिक परम्परा का एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण कर्म है। वर्ष 2026 (संवत् 2083 वैक्रमाब्द) में पूर्णिमा तिथि के खण्डित होने (खण्डातिथि), भद्रा (विष्टि) की उपस्थिति और चन्द्रग्रहण को लेकर कई संशय उत्पन्न हो सकते हैं।
'गोपथ ज्योतिष पद्धति' और प्रामाणिक धर्मशास्त्रों (निर्णय-सिन्धु/धर्मसिन्धु) के आधार पर समस्त शुक्ल यजुर्वेदीय (माध्यन्दिन शाखा) द्विजों के लिए उपाकर्म का शास्त्रशुद्ध निर्णय यहाँ प्रस्तुत किया जा रहा है।
मुख्य विवरण एवं मुहूर्त (एक दृष्टि में)
उपाकर्म दिनांक: 27 अगस्त 2026 (गुरुवार)
उपाकर्म काल: पूर्वाह्न काल (दिन का तीसरा काल)
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ: 27 अगस्त 2026, प्रातः 09:09 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्ति: 28 अगस्त 2026, प्रातः 09:48 बजे
शास्त्रोक्त प्रमाण एवं संशय निवारण
उपाकर्म की तिथि 27 अगस्त ही क्यों ग्राह्य है, इसके लिए शास्त्रों और पंचांग के तीन मुख्य आधार निम्नलिखित हैं:
1. खण्डातिथि का पंचांगीय नियम
जब पूर्णिमा तिथि दो दिनों को स्पर्श करती है, तो शुक्ल एवं कृष्ण यजुर्वेदियों के लिए काल-भेद उत्पन्न होता है। पंचांग का स्पष्ट वचन है:
"यदि पूर्णिमा पहले दिन 1 मुहूर्त या इससे अधिक काल बाद शुरू होकर दूसरे दिन 3 मुहूर्त से अधिक और 6 मुहूर्त से कम हो, तो कृष्ण यजुर्वेदियों का उपाकर्म दूसरे दिन और शुक्ल यजुर्वेदियों का उपाकर्म पहले दिन होता है।"
ध्यान दें - 28 अगस्त को पूर्णिमा तिथि 3 मुहूर्त से अधिक और 6 मुहूर्त से कम प्राप्त हो रही है। अतः इस गणितीय नियमानुसार शुक्ल यजुर्वेदियों का उपाकर्म 27 अगस्त 2026 को ही पूर्णतः शास्त्रशुद्ध है।
2. भद्रा (विष्टि) दोष का परिहार
कई लोगों में यह भ्रम रहता है कि भद्रा काल में शुभ कार्य नहीं होते, परंतु उपाकर्म के विषय में धर्मसिन्धु का यह स्पष्ट श्लोक भद्रा दोष को समाप्त करता है:
"येषां पौर्णमासीपरकमुख्यकालस्तेषां विष्टिसत्वेऽपिशुक्लयाजुषमास्तम्ब माध्यदिनीतैत्तरीय शाखिनांतदनुषंगेन श्रावणीकर्मकर्तृणामन्येषाञ्चोपाकर्मविधिः।"
विश्लेषण: जिन शाखाओं का मुख्य काल पूर्णिमा तिथि है (जैसे शुक्ल यजुर्वेद), उनके लिए भद्रा (विष्टि) उपस्थित रहने पर भी उपाकर्म निर्दोष व विहित माना गया है। अतः 27 अगस्त को भद्रा होने के बावजूद यह कर्म सर्वथा मान्य है।
3. चन्द्रग्रहण का विचार
विश्लेषण: 27-28 अगस्त 2026 को होने वाला आंशिक चन्द्रग्रहण भारत में अदृश्य है। धर्मशास्त्रों के अनुसार, जो ग्रहण जहाँ दृश्य नहीं होता, वहाँ उसका कोई सूतक, यम-नियम या वेध-दोष मान्य नहीं होता। इसलिए भारतवर्ष में ग्रहण के कारण उपाकर्म में कोई बाधा नहीं है।
निष्कर्ष एवं निर्देश -
समस्त शुक्ल यजुर्वेदीय बंधुओं से आग्रह है कि पंचांग एवं धर्मशास्त्र के उपर्युक्त निर्देशों का पालन करते हुए, बिना किसी संशय के 27 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न काल (पांच कालों में विभक्त दिन का तीसरा काल) में वैदिक रीति से अपना श्रावणी उपाकर्म सम्पन्न करें।
धर्म और ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही प्रामाणिक जानकारियों के लिए इस ब्लॉग से जुड़े रहें।
शास्त्र सम्मत विचार एवं प्रस्तुति:
आचार्य सोहन वेदपाठी "प्रणेता - गोपथ ज्योतिष पद्धति" 📞 संपर्क सूत्र: 9463405098 (ज्योतिषीय परामर्श एवं शंका समाधान हेतु संपर्क करें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें